झारखंड: झारखंड में कोरोना संकट के बीच सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड में गुटखा , तंबाकू युक्त पान मसाले पर प्रतिबंध एक साल और बढ़ा दिया है। इसके साथ ही तम्बाकू - निकोटिन युक्त पान मसाला,गुटखा का उत्पादन,स्टोरेज,विक्रय और डिस्ट्रीब्यूशन पूरी तरह प्रतिबंधित लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। सरकार के फैसले के मुताबिक, प्रतिबंध 25 जुलाई 2021 तक प्रभावी रहेगा। माना जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने ये अहम फैसला लिया है।
Comments
Post a Comment