जमशेदपुर: जमशेदपुर में कोरोना से हुई मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज 52 वर्षीय महिला मृत्यु कोरोना संक्रमण के कारण हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक महिला जुगसलाई के छपरिया मुहल्ला की निवासी हैं। मृतक महिला की तबीयत गुरुवार को अचानक खराब हो गई थी, उनके बेटे गणेश ने उन्हें मर्सी अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास किया, पर मर्सी अस्पताल प्रबंधन ने पहले करोना टेस्ट का हवाला देते हुए भर्ती नहीं किया। जिसके बाद महिला को एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया जहां उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। रात में महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तथा महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जमशेदपुर में मृतकों की संख्या 31 हो गई है।
Comments
Post a Comment