Monday, July 20, 2020

जमशेदपुर में कोरोना की स्थिति हुई भयावह, सोमवार को 4 मौते....


जमशेदपुर: आज सोमवार को लौहनगरी में कोरोना वायरस प्रकोप भयानक हो गया। जमशेदपुर में कोरोना पॉजिटिव के मौत लगातार बढ़ती जा रही। आज टाटा मेमोरियल अस्पताल में 4 कोरोना पॉजिटिव की मौत ईलाज के दौरान हो गयी। इस तरह जमशेदपुर में कुल मौतो की संख्या 11 हो गयी है। अचानक हुई 4 मौतों से प्रशासन के कान खड़े हो गए है। 

जमशेदपुर और टीएमएच में अब तक हुई मौत :
1.   4 जुलाई 2020-एक साथ दो लोगों की इस दिन मौत हुई थी, जिसमें जमशेदपुर के साकची बाराद्वारी की रहने वाली 88 वर्षीय महिला और जमशेदपुर के सोनारी खुंटाडीह के रहने वाले 71 वर्षीय पुरुष शामिल है. दोनों की टीएमएच में ही इलाज के दौरान मौत हुई थी।
2.   12 जुलाई 2020-जमशेदपुर के सोनारी परदेशी पाड़ा के रहने वाले 55 वर्षीय पुरुष की मौत हुई थी। इनकी मौत भी टीएमएच में हुई थी।
3.   14 जुलाई 2020-जमशेदपुर के कदमा भाटिया बस्ती की रहने वाली 50 वर्षीय महिला की मौत हुई थी। टीएमएच में ही मौत हुई थी।
टीएमएच में धनबाद के एक व्यक्ति की मौत टीएमएच में हो गयी थी।
4.   15 जुलाई 2020-जमशेदपुर के बारीडीह निवासी 45 साल की एक महिला की मौत हुई थी, वह भी टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हुई है।
5.   16 जुलाई 2020-पश्चिम सिंहभूम जिले की चाईबासा की 83 साल की एक महिला की मौत हुई थी, जबकि दूसरा व्यकि 45 साल का  बिरसानगर का रहने वाला है शिक्षक था।
6.    17 जुलाई 2020-जमशेदपुर के गोलमुरी के रहने वाले मुसलिम युवक की मौत हुई, जिसकी उम्र 58 साल थी।
7.    20 जुलाई 2020-जमशेदपुर में बारीडीह के एक पुरुष के अलावा कदमा, सोनारी और मानगो आजादनगर की रहने वाली महिला की मौत एक साथ हुई है।

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...