झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी, साइंस में 58.99, कॉमर्स में 77.37 आर्ट्स में 82.33 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए
जमशेदपुर/झारखंड: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शुक्रवार को इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने रिजल्ट जारी किया, जिसमें साइंस में 58.99, कॉमर्स में 77.37 आर्ट्स में 82.33 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। छात्र रिजल्ट जैक के आधिकारिक वेबसाइट jacresult.com या jac.jharkhand.gov.in मे देख सकते हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस साल का रिजल्ट तीनों संकाय में बेहतर रहा है।
तीनों स्ट्रीम की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू हुई थी तीनों स्ट्रीमों में कुल 2 लाख 34 हजार 363 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था।
Comments
Post a Comment