जमशेदपुर भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती को बनाया गया। जिसकी घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने की। मुसाबनी निवासी श्री सौरव चक्रवर्ती भाजपा से 11 वर्षों से जुड़े हुए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्वी सिंहभूम के अलावा पांच अन्य जिला अध्यक्षों की घोषणा की। जिसमें प्रवीण मेहता को रामगढ़, चंद्रशेखर सिंह को धनबाद, ज्ञानरंजन को धनबाद (ग्रामीण), अशोक यादव को हजारीबाग तथा राम दशरथ यादव को साहिबगंज का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
Comments
Post a Comment