जमशेदपुर: झारखंड छात्र मोर्चा ने कोल्हन यूनिवर्सिटी खिलाफ सड़क पर उतर गए हैं। साकची गोल चक्कर पर झारखंड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत के नेतृत्व में छात्र मोर्चा के सदस्यों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। जानकारी के अनुसार झारखंड छात्र मोर्चा कोल्हन यूनिवर्सिटी द्वारा की जा रही मनमानी पर अपना विरोध जता रहे थे। कोल्हान यूनिवर्सिटी द्वारा ग्रेजुएशन पांचवा सेमेस्टर के सभी छात्रों को बिना परीक्षा लिए फेल कर दिया गया है, जिससे सभी छात्रों में रोष का माहौल है। झारखंड छात्र मोर्चा की मांग है की अविलंब कोल्हान यूनिवर्सिटी अपने फैसले को वापस ले अन्यथा अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर वह विवश होंगे। मौके पर छात्र संगठन के कई पदाधिकारी अमन कुमार पांडे विक्की गिरी आदि सदस्य मौजूद थे।
Comments
Post a Comment