जमशेदपुर: जादूगोड़ा थाना अंतर्गत नरवा माइंस केंद्रीय विद्यालय में नियुक्त होमगार्ड जवान दुखू राम हेंब्रम की रविवार की दोपहर ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी। मृतक होमगार्ड जवान डुमरिया रंगा मटिया ग्राम का निवासी था. जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 12:00 से 1:00 बजे के बीच वह ड्यूटी पर तैनात था। उसी दौरान कुर्सी पर बैठे-बैठे ही उसकी आकस्मिक मृत्यु हो गयी। इस घटना की जानकारी वहां के पदाधिकारियों को दी गयी तथा इसकी सूचना होमगार्ड जिला समादेष्टा पदाधिकारी को भी दी गयी। पदाधिकारी अमरजीत टोप्पो घटनास्थल पर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। जादूगोड़ा थाना को तथा मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी। पुलिस द्वारा शव को अधीन में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, शव को जादूगोड़ा स्थित कंपनी के अस्पताल के शीत गृह में रखवाया गया है।
Comments
Post a Comment