जमशेदपुर: आज जुगसलाई नगर पालिका के बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जुगसलाई नगरपालिका स्पेशल अफसर तथा दूसरा थाना की टीम द्वारा स्टेशन रोड, गौशाला चौक, आदि जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन न करने वाले दुकानदार के बीच छापेमारी की गई। जिससे सभी दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के लिए कारण बताओ नोटिस तथा 2 दिनों के लिए दुकान को बंद करने का निर्देश दिया गया। इस चेकिंग अभियान में दुकानदारों के बीच भय का माहौल हो गया, जिस कारण सभी दुकानदार हड़बड़ी में दुकान बंद कर चले गए और पूरे बाजार में सन्नाटा पसर गया।
Comments
Post a Comment