झारखंड/रांची: चुनाव के समय वादे के अनुरूप राज्य सरकार ने झारखंड के किसानों का ऋण माफी का निर्णय लिया है। जल्द राज्य के किसानों का 50 हजार तक का ऋण माफ हो जाएगा। उक्त बातें राज्य के कृषि मंत्री बदल पत्रलेख ने कही। वह कसमार प्रखंड के पाड़ी गांव में विधायक डॉ. लंबोदर महतो की मां के श्राद्ध में शामिल होने आए थे। मंत्री ने बताया कि राज्य के जिन 52 गांवों को वर्ष 2019-20 के सूखा सर्वे के आधार पर चयनित किया गया है, उसमें बोकारो जिले का कसमार प्रखंड भी शामिल है। मौके पर डॉ. लंबोदर महतो, आजसू नेता काशीनाथ सिंह, विमल कुमार जायसवाल, समजसवी पंकज कुमार जायसवाल, प्रदीप कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।
Comments
Post a Comment