Friday, July 24, 2020

सर्पदंश: सरायकेला क्षेत्र में सांप के काटने से दो लोगों की मौत


सरायकेला : सरायकेला जिला के खरसावां थाना अंतर्गत बुरुडीह पेट्रोल पंप में काम कर रहे बिहार के सिवान जिले के दो मजदूरों की सांप काटने से मौत हो गई है। मृतक का नाम शंभू सिंह (40), और राकेश राय (35) है, दोनों सिवान के बरडीहा के रहनेवाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मृतक के साथी ने बताया, कि वे सभी पटना के ठेकेदार की कंपनी में काम करते हैं। गुरुवार देर रात खाना पीना खाकर सभी वही जमीन पर सो गए. सुबह जब दोनों नहीं जागे तो बेहोश जान सदर अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की मौत सांप काटने से हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पायेगा की मौत कैसे हुई है।

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...