Wednesday, August 12, 2020

ब्रेकिंग: जम्मू-कश्मीर: बारामुला में सेना की पैट्रोल टीम पर संदिग्ध आतंकियों का हमला, 1 जवान घायल...

जम्मू-कश्मीर में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला किया गया है. बारामूला जिले के सोपोर के ह्यगाम इलाके में संदिग्ध आतंकियों ने पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला किया. इस हमले में सेना के एक जवान को चोटें आईं हैं. उसे तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर ह्यागम में टाइम पास होटल के पास कुछ राउंड फायर किया. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकवादी मौके से भागने में सफल रहे.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकियों की फायरिंग में सेना के एक जवान को चोटें आई हैं और उसका इलाज किया जा रहा है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और तलाशी ली जा रही है.

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...