Jamshedpur Times

झारखंडियों की आवाज़

कोविड-19 से संक्रमण मुक्त होने पर 168 लोगों को किया गया डिस्चार्ज, 132 कोरोना संक्रमित की हुई पहचान।

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में आज 132 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। कोरोना संक्रमण का पहचान होने पर संक्रमितों को कोविड वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। जिलेवासियों से आग्रह है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें तथा सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करें।  

Comments