रांची/झारखण्ड: झारखंड के कई जिलों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में 28 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है।रांची समेत कई जिलों में आज बारिश हो सकती है।इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है,ऐसे में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।झारखंड की राजधानी रांची सहित प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र,रांची के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक-दो दिनों में लो प्रेशर बन सकता है।इससे झारखंड के कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। झारखंड के लोहरदगा और गढ़वा में बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। लोहरदगा एवं गढ़वा जिले के कुछ भागों में हल्के दर्जे का मेघ गर्जन,वज्रपात एवं बारिश की संभावना है। गुमला, खूंटी एवं रांची जिले के कुछ भागों में मध्यम दर्जे का मेघ गर्जन, वज्रपात एवं बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सलाह दी है कि आप सतर्क रहें सावधान रहें, पेड़ के नीचे शरण नहीं ले,सुरक्षित जगह पर रहें,बिजली के खंभों में दूर रहें और खेतों में न जायें मौसम सामान्य होने का इंतजार करें, आपकी सतर्कता ही बचाव है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment