Tuesday, August 11, 2020

आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत 6 ग्रामों में ग्राम विकास योजना के अनुमोदन हेतु DLCC की बैठक

जमशेदपुर: उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निदेशानुसार आज समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्री परमेश्वर भगत की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत जिला पूर्वी सिंहभूम के 6 ग्रामों में ग्राम विकास योजना के अनुमोदन हेतु DLCC की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 55 योजनाओं का अनुमोदन DLCC के द्वारा किया गया जिसमें 31 योजनाओं को CGF के तहत तथा 24 योजनाओं को Convergence के तहत किया जाना है। गौरतलब है कि आदर्श ग्राम योजना के तहत पोटका के 3, बहरागोड़ा 2 एवं चाकुलिया के 1 समेत कुल 6 ग्रामों का चयन किया गया है। पोटका प्रखंड से सोहदा ग्राम पंचायत अंतर्गत दुधकुंडी गांव, हरिणा ग्राम पंचायत अंतर्गत हरिणा गांव व तेंतला ग्राम पंचायत अंतर्गत तुड़ी गांव शामिल हैं वहीं चाकुलिया में सिमदी ग्राम पंचायत अंतर्गत लोहामलिया गांव तथा बहरागोड़ा में डोमजुड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत बानाबुड़ा व बरागड़िय़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत पानीपाड़ा गांव को आदर्श ग्राम योजना के तहत चयन किया गया है। 
बैठक में निदेशक डीआरडीए श्रीमति अनिता सहाय, प्रखंड विकास पदाधिकारी पोटका/चाकुलिया/बहरागोड़ा, जिला स्तरीय अभिसरण समिति के सदस्य यथा सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता जमशेदपुर/ आदित्यपुर प्रमंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला अग्रणी प्रबंधक, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल जमशेदपुर/ घाटशिला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक JSLPS, परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए, निदेशक RSETI, प्रखंड समन्वयक JIAGY- PMU तथा अन्य उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...