Monday, August 3, 2020

गढ़वा में 8 साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। घटना डंडई थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात की है। पीड़िता का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है...

झारखंड/गढ़वा: गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात एक युवक ने पड़ोसी की 8 वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बनाया। बच्ची गंभीर हालत में सदर अस्पताल में इलाजरत है। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आराेपित उदय भुईयां 20 वर्ष पिता भोला राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार उदय भुइयां अपने पड़ोस की एक 8 वर्षीया बच्ची को रविवार की रात बहला-फुसलाकर अपने घर ले आया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
उक्त दरिंदे के चंगुल से छूटने के बाद खून से लथपथ बच्ची रोते हुए घर पहुंचकर इसकी जानकारी अपनी मां को दी। बेटी की इस बात को सुनकर वह आरोपित के घर पहुंची तो वहां जगह-जगह खून के धब्बे देख उसके होश ही उड़ गए। तब तक आरोपित उक्त घटना को अंजाम देने के बाद घर से फरार हो चुका था। इसके बाद वह पीड़िता को लेकर थाना गई और उदय भुइयां के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी। शिकायत के आलोक में पुलिस द्वारा पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आराेपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इलाज के बाद बच्ची की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...