Wednesday, August 5, 2020
जुगसलाई थाना क्षेत्र में कुंवर सिंह चौक पर महिला से चेन की छिनतई, जुगसलाई पुलिस कर रही है जांच
जमशेदपुर: जमशेदपुर में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद है। जिसके कारण लॉक डाउन के बाद से क्राइम ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसी क्रम में आज जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह चौक के पास अपराधियों ने महिला से चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया। घटना मंगलवार दोपहर 2:30 बजे की है जानकारी के अनुसार जुगसलाई तापड़िया बिल्डिंग के पास रामजी अपार्टमेंट निवासी एसपी साव की पत्नी गीता रानी किसी काम से जुगसालई कुंवर सिंह चौक गयी थी। इसी बीच अचानक पीछे से दो अपराधी एक बाइक पर सवार होकर आये और वहां से भाग निकले। इन लोगों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन की छिनतई की और वहां से भाग गये। इस संबंध में जुगसलाई थाना में एक एफआइआर दायर किया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment