Friday, August 7, 2020

झारखंड के हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों हड़ताल स्थगित, हड़ताल को कोरोना के कारण स्थगित करने का ऐलान...

जमशेदपुर/झारखंड: झारखंड के हड़ताली झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को स्थगित कर दी है। शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य सचिव डॉ नीतिन मदन कुलकर्णी के साथ अलग-अलग बैठक हुई, जिसके बाद उनकी हड़ताल को स्थगित कर दिया गया। कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार ने कहा है कि उनके संबंध में ठोसपूर्ण फैसला लेने वाले है। अगर फैसला सकारात्मक नहीं लिया गया तो वे लोग फिर से आंदोलन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम लोगों के आग्रह को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल को वापस ले लिया है, यह सम्मान की बात है। इन लोगों ने कहा है कि हड़ताल को वापस लेने के बाद भी बातचीत जारी रखते हुए उनकी मांगों को पूरा करने पर विचार होगा।

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...