Monday, August 31, 2020

महाराजा प्रमाणिक दस्ते का सक्रिय सदस्य बुलेट महतो गिरफ्तार, लेवी वसूलने का करता था काम...

चक्रधरपुर: भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर महाराजा प्रमाणिक दस्ते के सक्रिय सदस्य बुलेट महतो को टोकलो पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया है। इस संबध में पश्चिम सिंहभूम के एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली महाराजा प्रमाणिक का दस्ता टोकलो थाना क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नक्सली बुलेट महतो को टोकलो थाना क्षेत्र के भरनिया गुंजा रोड से गिरफ्तार किया था।

 पुलिस ने बुलेट महतो के पास से लेवी के पैसे से खरीदा गया एक स्कार्पियो तथा एक बोलेरो पिकअप वैन बरामद किया है। एसपी ने बताया कि बुलेट महतो महाराजा प्रमाणिक दस्ते का सक्रिय सदस्य है। वह नक्सलियों को एक जगह से दूसरे जगह पर अपनी गाड़ी से पहुंचाने का कार्य करता था। इसके अलावे वह संवेदकों से लेवी वसूलने का काम भी करता था। बुलेट महतो के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लेवी वसूलने, पोस्टर बाजी, आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है।

ये थे पुलिस टीम में शामिल

बुलेट महतो को गिरफ्तार करने में टोकलो थाना प्रभारी रघुनाथ किस्कू, सब इंस्पेक्टर रयु उरांव, नवीन कुमार, एएसआई धीरेन्द्र कुमार सिंह, हवलदार अर्जून उरांव, राजेश तिवारी, सुरेश चन्द्र मॉझी , सुनाराम हॉसदा ,दासमात , पोखन साव सहित टोकलो थाना के सशस्‍त्र बल के जवान शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...