Monday, August 3, 2020
निर्दलीय विधायक सरयू राय ने बदला अपने पार्टी का नाम भारतीय जन मोर्चा से भारतीय जनता मोर्चा होगा नाम
जमशेदपुर: पूर्वी जमशेदपुर के विधायक श्री सरयू राय ने अपनी पार्टी का नाम भारतीय जन मोर्चा से बदलकर भारतीय जनता मोर्चा रखने का फैसला किया है जानकारी के अनुसार जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय की राजनीतिक पार्टी ‘भारतीय जनता मोर्चा’ का पंजीयन कराने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र एवं पार्टी का संविधान डाक के माध्यम से भारतीय चुनाव आयोग को भेजा गया। भाजमो के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के अध्यक्ष धर्मेद्र तिवारी, प्रदेश के महामंत्री एवं भारतीय जनता मोर्चा के संविधान निर्माण के संयोजक संजीव आचार्य, प्रदेश के सचिव आशीष शीतल एवं अंशुल शरण की उपस्थिति में सभी दस्तावेजों की जांच की गयी और इसे चुनाव आयोग, नई दिल्ली को रजिस्टर्ड पोस्ट किया गया। भारतीय जन मोरचा के नाम को पहले भेजा गया था, जिसको आयोग ने रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि पहले से उस नाम से पार्टी थी। अब नये नामकरण के साथ भेजा गया है। भाजमो के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों से कई राजनीतिक दल के कार्यकर्ता एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग उनसे संपर्क में हैं तथा पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। जल्द ही पूरे झारखंड में इसका वृहद विस्तार किया जाएगा और यह पार्टी व्यवस्था परिवर्तन के लिए एक राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित होगी। प्रदेश महामंत्री संजीव आचार्य ने कहा कि तीन महीने के अंदर झारखंड के सभी जिलों में इसका विस्तार कर लिया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment