Friday, August 7, 2020

ईडी के दफ्तर पहुंचे रिया चक्रवर्ती, संपत्ति को लेकर होगी पूछताछ...


सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई और ईडी जांच में लग गई हैं. इस मामले में ईडी ने रिया चक्रवर्ती को 7 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन रिया ने प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होने की अपील की थी. अपील को ईडी ने खारिज कर दिया था. इसके बाद रिया को पेश होना पड़ा है.

रिया ने अपील की है कि जब तक सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पूरी न हो जाए तब तक के लिए उनके बयान को दर्ज ना किया जाए. रिया चक्रवर्ती को ईडी का समन व्हाट्सएप पर मिला था, एक्ट्रेस ने इसका जवाब ईडी को मेल कर दिया है. इस बीच खबर है कि ईडी ने रिया की अपील को ठुकरा दिया है. रिया को आज ही पेश होने के लिए कहा गया है.

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब जांच सीबीआई के पास है. इससे पहले मुंबई पुलिस की जांच के दौरान ही ईडी ने जांच शुरू कर दी थी. ईडी को शक है कि सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से रिया और उनके भाई के जरिेए पैसों का लेनदेन हुआ है. रिया के मुंबई के खार स्थिति फ्लैट को भी ईडी शक की निगाह से देख रहा है. इसी कारण ईडी ने रिया और उनके भाई को पूछताछ के लिए बुलाया है

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...