एक लाख का इनामी नक्सली को पुलिस ने धर दबोचा। चतरा पथलगड़ा थाना छेत्र में आतंक का पर्याय बना टी एस पी सी नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
चतरा: चतरा पुलिस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि टी एस पी सी के दस्ता सदस्य सहेंद्र यादव उर्फ नारियान यादव उर्फ प्रवेश ,पिता - कारी महतो गांव बरवाडीह बालूमाथ थाना स्थित अपने घर पहुंचा हुआ हैं। जिसकी पुष्टि के लिये चतरा पुलिस ने बालूमाथ पुलिस के सहयोग से उसके घर पर छापेमारी की। विशेष छापेमारी अभियान में टी एस पी सी के सदस्य सहेंद्र यादव उर्फ नारियन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया ,इसके विरुद्ध सिमरिया एवं पत्थलगाढा थाना क्षेत्र में लूट अपहरण फिरौती सहित सत्रह सी एल ए एक्ट एवं शस्त्र अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं।
Comments
Post a Comment