Saturday, August 8, 2020
मुख्यमंत्री ने वीर शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर शहीद को दी श्रद्धांजलि...
जमशेदपुर: आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद निर्मल महतो की 33 वींं पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन को व्यापक रूप और पहचान दिलाने में शहीद निर्मल महतो की अग्रणी भूमिका रही थी। उन्होंने इस आंदोलन से सभी वर्गों को जोड़कर जान फूंक दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे राज्य के ऐसे शख्स और आंदोलनकारी रहे हैं, जिन्होंने अपने संघर्षों की बदौलत झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को नई दिशा दी थी। जब तक झारखंड का वजूद रहेगा, शहीद निर्मल महतो का नाम अमर रहेगा। उनके आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके द्वारा दिखाए गए राह पर चल कर हम खुशहाल और समृद्ध झारखंड बना सकते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडेय और मनोज पांडेय ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment