Saturday, August 15, 2020

जाने आज का राशिफल, कैसा बीतेगा आपका दिन जमशेदपुर टाइम के साथ...

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
     *आज का राशिफल* 
 *16 अगस्त 2020 , रविवार* 
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
 *मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)* 
आज दिन के आरंभिक भाग में किसी व्यक्ति विशेष से आकस्मिक लाभ होगा लेकिन इसके बाद का अधिकांश समय आपकी सोच के एकदम उल्टा रहेगा। शारीरिक रूप से भी आज कष्ट बना रहेगा फिर भी आराम से दिन बिताने की योजना बिगड़ेगी। परिजन अथवा स्वयं की सेहत को लेकर दवाओं पर खर्च होगा। व्यर्थ की भाग-दौड़ में समय नष्ट होगा। कार्य-क्षेत्र पर आज अधिक समय नहीं दे पाने से सिमित लाभ होगा। सरकारी कार्यो में भी ढील पड़ने से कार्य अधूरे रहेंगे। परिजनों की योजनाओं पर आप पानी फेर सकते है। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर मामूली गलती के कारण अधिक नुकसान होने की संभावना है सतर्क रहें। मित्र रिश्तेदारो से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे। 

 *वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)* 
आज का दिन मिला-जुला फल देगा आज आप जिस जगह से कुछ भी आशा करेंगे वहां निराशा मिलेगी इसके विपरीत जहां से कोई उम्मीद नही वहां से लाभ होगा। आपका व्यवहार भी आज रहस्यमय रहेगा लोगो को आपकी बाते कम ही समझ आएंगी। दिन भर थकान एवं आलस्य रहने के कारण मन ठोस निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा। बेहतर रहेगा की आज कोई जोखिम का कार्य हाथ में ना लें। पराये कार्यो में टांग फ़साने से भी अपना समय बर्बाद करेंगे फिर भी पीठ पीछे आलोचना ही मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर लाभ की स्थिति बनेगी परन्तु इसका पूर्ण लाभ नहीं उठा पाएंगे। नौकर वर्ग से परेशानी होगी। घर में मौन धारण करने से शांति रहेगी।

 *मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)* 
आज आपका मानसिक संतुलन स्थिर नही रहेगा असमंजस की स्थिति के कारण पल पल में निर्णय बदलेंगे इससे कार्य विलंब के साथ अन्य लोगो को परेशानी होगी फिर भी स्वार्थी पूर्ति के कारण आज आपसे कोई शिकायत नही करेगा। मन आज अनैतिक कार्यो में जल्दी आकर्षित होगा स्वभाव में भी उदण्डता रहेगी बिना कलह किये किसी कार्य को नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी मन मर्जी व्यवहार के कारण जिस लाभ के अधिकारी है उसमें कमी आएगी। धन की आमद आज पूर्व नियोजित रहेगी थोड़ी बहुत अतिरिक्त आय भी बना लेंगे लेकिन खर्च के आगे आज कमाई कम ही लगेगी। मौसमी बीमारियों एवं संयम की कमी के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

 *कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)* 
आज के दिन कार्यो में विफलता मिलने से मन हताशा से भरा रहेगा। नकारात्मकता बढ़ने से शरीर भी अस्वस्थ हो सकता है।
किसी ग़लतफ़हमी के कारण मित्र अथवा परिजनों से मनमुटाव संभव है। आज धार्मिक कार्यो के ऊपर धन खर्च होगा। कोई भी सरकारी कार्य आज टालना ही बेहतर रहेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग बन सकते है इन्हें भी फिलहाल स्थगित करना ही बेहतर रहेगा। विरोधी कुछ समय के पिय प्रबल रहेंगे। संध्या बाद से स्तिथि में सुधार आने लगेगा तब तक धैर्य से काम लें।

 *सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)* 
आपका आज का दिन कुछ समय सामाजिक  गतिविधियों में बीतेगा। आज आप अपनी वाणी एवं व्यवहार से लोगो का दिल जीत लेंगे चाहे इसके पीछे निजी स्वार्थ ही हो फिर भी मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज बनाये नए संपर्क भविष्य के लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। मध्यान बाद व्यापार-व्यवसाय से आकस्मिक लाभ के योग है सतर्क रहें। आज सामाजिक एवं घरेलू खर्च भी अधिक रह सकता है। परिवार में वातावरण शांत रहेगा। गले से निचले भाग में व्याधि होने की संभावना है। आज किसी के ऊपर शंकालु प्रवृति कलह करा सकती है।

 *कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)* 
आज के दिन आपको चल-अचल संपत्ति संबंधित कार्यो में सफलता मिलेगी। घर मे संपत्ति को लेकर थोड़ी खींचतान हो सकती है फिर भी बड़ो की मध्यस्थता से मामला गंभीर नही होगा। सरकारी कार्य आज विलंब से परन्तु अवश्य ही पूर्ण हो जाएंगे। धन लाभ रुक रुक कर होने से कार्य क्षेत्र पर आज अधिक ध्यान देना होगा। परिवार में रिश्तेदारो का आगमन होने से चहल-पहल बढ़ेगी खर्च भी अतिरिक्त होगा। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। मध्यान तक के परिश्रम का उचित फल संध्या के समय धन लाभ के रूप में मिलेगा। विद्यार्थ एवं नौकरी पेशा जातक बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मान के पात्र बनेंगे। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से भेंट भविष्य के लिए लाभदायी रहेगी। घर के बुजुर्गो का सहयोग मिलेगा।

 *तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)* 
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यापार अथवा नौकरी करने वाले जातक आज परिश्रम के बाद ही कार्य में सफलता पा सकेंगे। उच्चाधिकारी से किसी बात पर मतभेद रह सकता है आज इनसे बचकर रहने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलने से थोड़ी राहत अनुभव होगी। परिवार में पत्नी अथवा पुत्र के कारण कलह के योग बनेंगे। खर्च अधिक रहेगा। आज आर्थिक मामलों में ढील ना दें अन्यथा आगे परेशानी हो सकती है। गैस कब्ज के कारण परेशानी होने की संभावना है।

 *वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)* 
आज दिन के प्रथम भाग को छोड़ शेष नई समस्याए खड़ी करेगा। परिवार में आज किसी ना किसी सदस्य की सेहत गड़बड़ायेगी जिससे व्यवसाय के अतिरिक्त दौड़-धूप करनी पड़ेगी। महिलाये आज प्रत्येक कार्य को सतर्कता के साथ करें कार्य हानि के साथ ही चोटादि का भय है। व्यवसायी वर्ग उधारी के व्यवहार बढ़ने से चिंतित रहेंगे। घर अथवा बाहर लोगो की विचारधारा आपके एकदम विपरीत रहने से तालमेल बैठाने में परेशानी होगी। संबंधो को लेकर आपसी गलत फहमी का निराकरण समय रहते कर लें अन्यथा बात बिगड़ने में  देर नहीं लगेगी। प्रियजन ही आग में घी डालने का कार्य करेंगे सतर्क रहे। विपरीत लिंगीय के आकर्षण में विवेक खो सकते है।

 *धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)* 
आज का दिन आप छोटी मोटी परेशानियों को छोड़ सुख पूर्वक बिताएंगे। व्यवसायी वर्ग आज किसी महत्त्वपूर्ण योजना को लेकर परेशान रहेंगे लेकिन किसी की सहायता मिलने पर इससे धन लाभ कमाएंगे। आज आपके विरोधी हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे लापरवाही ना करें अन्यथा धन लाभ एवं आपसी संबंधों में कमी हो सकती है। काम धंधे में व्यस्तता के कारण परिजनों की भावनाओ को दरकिनार करेंगे जिससे परिवार में वातावरण अशान्त हो सकता है। अनुभवियों से नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। आज दिमाग में केवल पैसा ही रहेगा। आर्थिक मारामारी के बाद भी सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान धनवानों जैसी रहेगी। पूजा पाठ के लिये आज समय मुश्किल से ही निकलेगा।

 *मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)* 
आज का दिन भी आपके लिये अनुकूल बना रहेगा लेकिन आज आपकी आलसी प्रवृति एवं धीमी गति से कार्य करने की आदत लाभ को आगे सरकायेगी। आप किसी नए सहयोगी की तलाश में रहेंगे। आपकी सोच के विपरीत घटनाएं घटने से आश्चर्यचकित रहेंगे। आकस्मिक लाभ होने की संभावना अधिक है। उपहार सम्मान मिलेंगे। पूर्व में सोची गयी योजनाएं आज फलीभूत होंगी। धर्म-कर्म में आस्था रहने से मानसिक रूप से भी शांति रहेगे। आप अपने बल पर किसी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूर्ण कर लेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर घर में खींच-तान हो सकती है। यथा संभव आज कागजी कार्य टालें। संध्या के समय पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। जोड़ो में दर्द की शिकायत रहेगी।

 *कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)* 
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान भी बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य के आरंभ की योजना बनेगी जो कि भविष्य के लिये लाभदायक सिद्ध होगा परंतु आज कोई नया कार्य आरंभ ना करें। आस-पास के धार्मिक स्थान की यात्रा से मन को शान्ति मिलेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे परंतु आज इनसे किसी न किसी कारण मानसिक क्लेश ही मिलेगा। संध्या बाद परिस्थिति पहले से बेहतर बनेगी।

 *मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)* 
आपके आज के दिन का पूर्वार्ध अत्यन्त व्यस्त रहने वाला है लेकिन व्यस्तता बे फिजूल के कार्यो को लेकर रहेगी। इस समय कार्य क्षेत्र पर कम समय दे पाएंगे। आज किसी पुराने मामले को लेकर सरकारी दस्तावेजो को पूर्ण करने में अधिकांश समय व्यतीत होगा परंतु इसमें विघ्नों के बाद आंशिक सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर लाभ के अवसर निकल सकते है लेकिन यहाँ धैर्य से काम लेना जरूरी है अन्यथा आपके हिस्से का लाभ किसए प्रतिद्वंदी को मिल सकता है। संध्या के समय अत्यधिक थकान परंतु फिर भी शांति अनुभव करेंगे। सेहत नरम होने पर भी लापरवाही करेंगे।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

No comments:

Post a Comment

बागबेड़ा का युवक पिछले आठ दिनों से लापता, परिवार चिंतित

बागबेड़ा: बागबेड़ा इलाके के एक युवक के लापता होने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। युवक, जिसका नाम तुषार राय उ...