Jamshedpur Times

झारखंडियों की आवाज़

झारखंड के पारा चिकित्सा कर्मी गए हड़ताल पर, राज्य के सारे अस्पतालों का कामकाज ठप...

जमशेदपुर/झारखंड: पूरे झारखंड के अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी अपने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मंगलवार से हड़ताल पर चले गए। इसके तहत इन लोगों ने जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला समेत सभी जिला में कामकाज प्रभावित हो चुका है। बुधवार को भी अनुबंध पारा चिकित्सा कर्मियो ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए जमशेदपुर सिविल सर्जन कार्यालय  के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि झाखंड में करीब 10 हजार कर्मचारी हड़ताल पर चले गये है। इसकी जानकारी सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य मंत्री और राज्य सरकार को दे दी गयी है।

Comments