Monday, August 10, 2020
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, गोलमुरी पुलिस लाइन की है घटना...
जमशेदपुर: जमशेदपुर में आत्महत्या का सिलसिला लगातार जारी है। आज पुलिस लाइन गोलमुरी में एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर खुद की सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार एसआई का नाम तरुण पांडे है। वे गोलमुरी पुलिस लाइन के एक फ्लैट के तीसरे मंजिल पर अपनी पत्नी के साथ रहता था। सहायक अवर निरीक्षक तरुण पांडेय की जून माह में ही शादी हुई थी। पहले वे कांस्टेबल था और हाल ही में वे एएसआइ के पद पर प्रोन्नत हुआ था। प्रोन्नति के बाद वह ड्यूटी कर रहा था। जुलाई माह में उसकी शादी हुई थी। वह सोमवार की दोपहर में घर पर ही था। घर पर ही रहते हुए उसका किसी चीज को लेकर पत्नी के साथ विवाद हो गया। बताया जाता है कि विवाद बढ़ने के बाद उसने खुद अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाली और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनने और उनकी पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद लोग दौड़े और उसको लहुलुहान हालत में तत्काल सीढ़ियों से ही बाहर निकाले। सीढ़ियों से उनको लाने के बाद उनको तत्काल टीएमएच ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी, लेकिन जब तक वह अस्पताल पहुंचा, तब तक उनकी मौत हो गयी थी। गोलमुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना पाकर जमशेदपुर के एसएसपी और सिटी एसपी समेत तमाम पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके है और पत्नी से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक अधिकारिक जानकारी पुलिस की ओर से नहीं दी गयी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment