Thursday, August 27, 2020

जमशेदपुर:पत्नी के दुप्पटे से फांसी लगा युवक ने दी जान, दो साल पहले हुई थी शादी...

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित निर्मल नगर होम पाइप में एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे से झूल आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात की है। गुरुवार की सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई। युवक ने फंदा बनाने के लिए पत्नी के दुप्पटे का इस्तेमाल किया। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। युवक के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। पिता के अनुसार, युवक जॉब से निकाले जाने के बाद से आर्थिक तंगी से परेशान था।_

_युवक की पहचान अभिषेक कुमार मंडल के रूप में की गई। मृतक के पिता अरविंद मंडल ने बताया कि बेटा ठेकेदारी के तहत प्राइवेट जॉब करता था। लॉकडाउन के बाद से अभिषेक के पास कोई जॉब नहीं थी। वो आर्थिक तंगी से परेशान था। फिलहाल उसकी पत्नी 6 माह की बेटी के साथ मायके में हैं। बुधवार की रात अभिषेक खाना खाकर सोने चला गया।_

_सुबह काफी देर तक अभिषेक ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने खिड़की से उसे फंदे से झूलता पाया। इसके बाद परिजन दरवाजा तोड़ कमरे में घुसे और शव को फंदे से उतारा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रखवा दिया। कोरोना जांच के बाद शव का पोस्टमाॅर्टम होगा।_

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...