Saturday, August 8, 2020

दोबारा एयर एशिया के विमान में धमाके के साथ निकली आग, टला बड़ा हादसा...

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एयर एशिया का हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. निर्धारित समय पर जैसे ही विमान उड़ाई भरने  के लिए चली. बर्ड हिट के बाद विमान से चिंगारी निकलने लगी. जिसके बाद पायलट ने ईमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक दिया. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.


बाद में विमान को पूरी सुरक्षा जांच के बाद उड़ान के लिए तैयार किया गया. मगर जैसे ही विमान दूबारा उड़ान भरने के लिए रनवे पर दौड़ी, विमान में एक बड़ा धमाका हुआ, जिसके बाद पायलट ने फिर से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक दिया. जिससे बड़ा हादसा टल गया. विमान में 176 यात्री सवार थे. सभी यात्री बाल-बाल बच गये. धमाके की सूचना के बाद तुरंत ही मौके पर फायर बिग्रेड की दो गाडि़या मौके पर पहुंच गई.

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...