Thursday, August 13, 2020

जमशेदपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिक्षक को घूस लेते हुए पकड़ा...

 जमशेदपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो जमशेदपुर ने  शिक्षक से 5 हजार रुपये घूस लेते बीईईओ समेत दो लोगों को एसीबी ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए लोगों में नोवामुंडी के बीईईओ गंगा प्रसाद सिन्हा और सीआरपी जाहिर खान शामिल हैं. दोनों को गिरफ्तार करने के बाद जमशेदपुर एसीबी की टीम अपने साथ जमशेदपुर लेकर चली गयी, जहां पर दोनों से पूछताछ की जायेगी.
शिक्षक से हाजिरी बनाने के लिए मांगी गयी थी घूस
मिली जानकारी के अनुसार नोवामुंडी के बीईईओ गंगा प्रसाद सिन्हा ने सीआरपी जाहिर खान के माध्यम से घूस मांगी थी. घूस लताकुन्द्रीझोर मिडिल स्कूल के शिक्षक मनीष उरांव से अनुपस्थिति के दौरान की हाजिरी बनाने के एवज में मांगी गयी थी. इसके बाद शिक्षक मनीष उरांव ने इसकी शिकायत जमशेदपुर एसीबी से की थी. घूस मांगे जाने की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया और सत्यापन के दौरान घूस मांगे जाने की बात सही पायी गयी.


सत्यापन के दौरान मामला सही पाये जाने के बाद एसीबी की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए नोवामुंडी के बीईईओ गंगा प्रसाद सिन्हा और सीआरपी जाहिर खान को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान शिक्षक से 5 हजार रुपये लेने की बात सामने आयी. जब तलाशी ली गयी तो बीईईओ से 28 हजार रुपये बरामद हुए.

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...