Saturday, August 29, 2020

झारखंड में डीएसपी स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, रंजन बरवार बने रांची सदर के नए डीएसपी...

रांची : राज्य सरकार ने 11 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है. जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें रांची के सदर डीएसपी भी शामिल हैं. प्रभात रंजन बरवार को रांची सदर का नया डीएसपी बनाया गया है.

कौन-कौन डीएसपी का कहां हुआ तबादला

मनीष चंद्र लाल डीएसपी एसटीएफ को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीएसपी गुमला के पद पर पदस्थापित किया गया।

राजेश कुमार डीएसपी विशेष शाखा जामताड़ा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक धनबाद ट्रैफिक डीएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया।

पूनम मिंज को डीएसपी जैप- 1 रांची डीएसपी के पद से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक ट्रैफिक डीएसपी बोकारो बनाया गया।

संजय कुमार डीएसपी बेड़ो रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीएसपी मुख्यालय साहेबगंज के पद पर पदस्थापित किया गया।

आमोद नारायण सिंह डीएसपी आईआरबी 5 गुमला को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीएसपी सारठ के पद पर पदस्थापित किया गया।

पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत प्रवीण कुमार सिंह को डीएसपी मुख्यालय रांची के पद पर पदस्थापित किया गया।

अजीत कुमार डीएसपी नगर उंटारी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीएसपी बालूमाथ के पद पर पदस्थापित किया गया।

सतीश चंद्र झा डीएसपी मुख्यालय बोकारो को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक बीएसपी बेरमो के पद पर पदस्थापित किया गया।

रजत मानिक बाखला डीएसपी विशेष शाखा रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीएसपी बेड़ो के पद पर पदस्थापित किया गया।

प्रभात रंजन बरवार डीएसपी विशेष शाखा रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीएसपी रांची सदर के पद पर पदस्थापित किया गया।

दीपक कुमार पांडे डीएसपी सदर रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीएसपी विशेष शाखा रांची के पद पर पदस्थापित किया गया।

No comments:

Post a Comment

बागबेड़ा का युवक पिछले आठ दिनों से लापता, परिवार चिंतित

बागबेड़ा: बागबेड़ा इलाके के एक युवक के लापता होने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। युवक, जिसका नाम तुषार राय उ...