Saturday, August 22, 2020
मुख्यमंत्री ने प्रवासी मज़दूरों के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन के मामले वापस लिए...
जमशेदपुर : लॉकडाउन के दौरान राज्य में प्रवासी मज़दूरों के विरुद्ध लॉकडाउन प्रावधानों के उल्लंघन के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने संबंधी मंत्री परिषद हेतु संलेख एवं अधिसूचना प्रारूप को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुमोदित कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस संबंध में पारित आदेश के आलोक में प्रवासी मज़दूरों के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर दर्ज प्राथमिकी अभियोजन को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की है।पूरे राज्य में प्रवासी मज़दूरों द्वारा लॉकडाउन उल्लंघन की कुल 30 प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें 204 मज़दूरों को आरोपी बनाया गया है। इसमें रांची के सिल्ली थाना में 32 मज़दूरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। लोहरदगा जिले के विभिन्न थानों में 15 प्राथमिकी, सिमडेगा जिले में दो प्राथमिकी, जमशेदपुर में एक प्राथमिकी, चाईबासा में 5 प्राथमिकी, दुमका में एक प्राथमिकी, साहिबगंज जिले में 4 प्राथमिकी और पाकुड़ जिले में एक प्राथमिकी थाने में दर्ज है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment