Monday, August 10, 2020

लोकप्रिय विधायक मंगल कालिंदी ने की गरीब परिवार की आर्थिक मदद...

जमशेदपुर: झारखंड के संचेतक सह जुगसलाई के लोकप्रिय विधायक श्री मंगल कालिंदी ने गरीब परिवार के आर्थिक मदद की बोड़ाम प्रखण्ड पोखरिया पंचायत के बाघुडिह ग्राम के निवासी मोनू सिंह का जमशेदपुर (एम जी इम) अस्पताल में गम्भीर बीमारी का इलाज चल रहा था। बीते दिनों पहले उसे देखने गए उसके भाई का सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गया। इसके कुछ लगभग बीस दिन बाद (एम जी एम) अस्पताल में इलाज के दौरान मोनू सिंह का भी देहांत हो गया,  इस पर पूरे परिवार में मातम छया हुआ है। इसी बीच पोखरिया पंचायत के अध्यक्ष विभीषण महतो ने विधायक मंगल कालिंदी को खबर पहुंचाया।
इसका सूचना मिलते ही विधायक मंगल कालिंदी ने वहां पहुंचकर उनके परिवार को आर्थिक मदद की एवं उनके परिवार के छोटे बच्चों को यथा संभव पढ़ने का आश्वासन दिया।
इसमें बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष श्याम पद महतो, काजल सिंह, छूटू लला हसदा, मनवत सिंह, पटमदा  प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष चंद्र शेखर टुडू, अदित्य महतो, विनय मंडल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, समाज सेवी कालीपद महतो, कोंग्रेस जु. वि. सभा मीडिया प्रभारी विश्वामित्र दास, सोनू महतो एवं ग्रामीण शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...