Saturday, August 8, 2020
सांसद सहित भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने दी वीर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि...
जमशेदपुर: वीर शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर आज जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने चमरिया गेस्ट हाउस में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि शहीद निर्मल महतो झारखंड अलग राज्य के प्रमुख निर्माताओं में से एक हैं। आज भी जिन सपनों को लेकर उन्होंने झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़ी थी वे सपने अधूरे हैं। आज के दिन हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि आने वाला झारखंड शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड होगा। यह झारखंड ऐसा झारखंड होगा जिसमें किसी का शोषण नहीं होगा, कोई भ्रष्टाचार नहीं होगा, किसी के साथ अन्याय और अत्याचार नहीं होगा। आज माल्यार्पण करने के दौरान उनके साथ मुख्य रूप से साधु चरण महतो, कृष्णा मार्डी, शैलेंद्र महतो, सरोज महापात्रा, बॉबी सिंह, दीपू सिंह, शंकर रेड्डी, पप्पू सिंह ,वीरेन महतो, नारायण महतो, यशवंत महतो, बलवीर मंडल, अभय चौबे, विजय कुमार सिंह, किशोर ओझा, प्रशांत पोद्दार, संजय रजक ,विनोद राय, मनोज बाजपेई, तड़ित महतो, संजीव कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बागबेड़ा का युवक पिछले आठ दिनों से लापता, परिवार चिंतित
बागबेड़ा: बागबेड़ा इलाके के एक युवक के लापता होने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। युवक, जिसका नाम तुषार राय उ...
-
बागबेड़ा: बागबेड़ा इलाके के एक युवक के लापता होने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। युवक, जिसका नाम तुषार राय उ...
-
जमशेदपुर: आजसू युवा नेता और समाजसेवी मदन मोहन मिश्रा ने भारत की शानदार जीत पर पूरे भारतवासियों और टीम इंडिया को बधाई...
-
जुगसलाई, 22 जून 2024 – आजसू पार्टी के स्थापना दिवस (बलिदान दिवस) के सफल आयोजन के लिए आज जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के ...
No comments:
Post a Comment