Friday, August 21, 2020

पति की लंबी उम्र की कामना लिए आज होगा तीज पर्व

जमशेदपुर: तीज को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। आज तीज का त्योहार मनाया जाएगा। पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर सुहागिन महिलाएं तीज की पूजा करेंगी। हरितालिका व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं का उत्साह चरम पर है।
तीज व्रत को लेकर बाजार में सुबह से चहल-पहल रही। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए तीज की पूजा होगी। तीज को लेकर महिलाओं ने अपनी ओर से पूरी तरह से तैयारी कर ली है। महिलाओं द्वारा कपड़ा, पूजन सामग्री, श्रृंगार के संसाधन सहित अन्य सामानों की खरीद कर ली गई है।
तीज को लेकर महिलाओं में उत्साह है। शारीरिक दूरी के नियमों के पालन के तहत शुक्रवार को तीज का त्योहार मनाया जाएगा। भगवान की पूजा-अर्चना करते हुए पति की दीर्घायु की कामना की जाएगी। तीज को लेकर महिलाओं में एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा है।

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...