Monday, August 17, 2020

भारत के मानचित्र का अपमान करने वाले जिला पार्षद पर फूटा लोगों का गुस्सा, समाजसेवी संगठनों द्वारा उपायुक्त को दिया गया आवेदन, कार्यवाही की की गई मांग...

जमशेदपुर: आज दिनांक 17/08/20 को बागबेड़ा के जिला पार्षद किशोर यादव जी के द्वारा विगत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन के उपरान्त भारत मानचित्र का पैरो तले रौंदने का अपराध किया गया था जो की सोशल मीडिया पर काफी शेयर हुआ इसका विरोध करते हुए विश्व सनातन संघ के कोल्हान प्रभारी माशूक मनीष और जमशेदपुर टाइगर क्लब के सह संस्थापक आज़ाद गिरी के द्वारा उपायुक्त कार्यालय में सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने के मांग को लेकर आवेदन पत्र सौपा गया और जिला पार्षद किशोर यादव जी को जल्द से जल्द समाज से माफी मांगने की मांग रखी गई और अगर किशोर यादव जी माफी नहीं मांगते है तो उनके ऊपर आगे देशद्रोह के कार्यवाही की मांग भी की जाएगी । 
मौके पर विश्व सनातन संघ के मानगो मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह , टाइगर क्लब के विकी गिरी , विकाश यादव ,आदित्य,दिलशाद,आदि साथी गण उपस्थित थे।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन जिला पार्षद किशोर यादव झंडोत्तोलन कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया था, जिसमें उन्होंने भारत के बने मानचित्र पर पैर रख ध्वजारोहण किया था। इसका विरोध युवा नेता आजाद गिरी ने किया था।

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...