Jamshedpur Times

झारखंडियों की आवाज़

कांग्रेस की महागामा विधायक दीपिका सिंह पांडे पायी गई कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी...

रांची: कोरोना वायरस संक्रमण से राजनेता भी बच नहीं पा रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की महागामा विधायक दीपिका सिंह पांडे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। उन्होंने खुद ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी दी। विधायक के अलावा विधायक के परिवार के सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विधायिका ने खुद को अपने घर पर आइसोलेट कर रखा है। जानकारी के अनुसार 5 माह पूर्व विधायक अमेरिका से लौटी थी, उस समय उन्होंने स्वयं को होम क्वॉरेंटाइन कर रखा था। उस समय जांच में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। पुनः जांच करवाने के पश्चात अभी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Comments