Sunday, August 23, 2020

Corona Vaccine : 73 दिनों बाद आ जाएगी भारत की पहली कोरोना वैक्सीन, थर्ड फेज का ट्रायल हुआ शुरू...

 झारखंड: दुनिया को कोरोना वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच भारत की पहली कोविड वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर आ रही है. भारत की पहली कोरोना वैक्सीन 73 दिनों में आ जाएगी.इस वैक्सीन को 'कोविशील्ड'नाम दिया गया है, जिसे पुणे की कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट बना रही है. राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत भारत सरकार अपने नागरिकों को मुफ्त में टीके लगवाएगी.

शनिवार को दिया गया थर्ड फेज के ट्रायल का पहला डोज
पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने बताया है कि, 'भारत सरकार ने हमें विशेष निर्माण प्राथमिकता लाइसेंस दिया है. इसके तहत हमने ट्रायल प्रोटोकॉल की प्रक्रिया को तेज कर दिया है  ताकि ट्रायल 58 दिनों में पूरा हो जाए. इस तरह शनिवार को तीसरे फेज के ट्रायल का पहला डोज दिया गया है, दूसरा डोज शनिवार से 29 दिनों के बाद दिया जाएगा. ट्रायल का अंतिम डाटा दूसरा डोज दिए जाने के 15 दिन के बाद सामने आएगा. इसके बाद हम कोविशिल्ड को व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए बाजार में लाने की योजना बना रहे हैं."
 
17 केंद्रों पर 1600 लोगों के बीच शुरू हुआ ट्रायल  
इस प्रक्रिया में अब शनिवार से ही तेजी ला दी गई है. 17 केंद्रों में 1600 लोगों के बीच कोविशिल्ड वैक्सीन का ट्रायल 22 अगस्त से शुरू कर दिया गया है. इस प्रक्रिया में हर केंद्र पर लगभग 100 लोगों पर कोरोना वैक्सीन का परीक्षण किया जा रहा है. 
 
भारतीयों को मुफ्त टीका लगाएगी केंद्र सरकार
केंद्र सरकार ने संकेत दिया है कि वो सीरम इंस्टीट्यूट से सीधे कोविशिल्ड वैक्सीन खरीदेगी और भारतीयों को कोरोना का टीका मुफ्त में लगाएगी. भारत सरकार जून 2022 तक सीरम इंस्टीट्यूट से 68 करोड़ टीके खरीदेगी. भारत सरकार राष्ट्रीय टीकाकरण मिशन के तहत भारतीयों को मुफ्त टीका लगाएगी. 
 
भारत की आबादी इस वक्त लगभग 130 करोड़ है. सीरम से 68 करोड़ डोज खरीदने के बाद वैक्सीन की बाकी जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ICMR और भारत बायोटेक द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की जा रही Covaxine और निजी फार्मा कंपनी Zydus Cadila द्वारा विकसित की जा रही ZyCoV-D का ऑर्डर दे सकती है, बशर्ते इन कंपनियों का कोरोना वैक्सीन का ट्रायल सफल रहे.

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...