रांची: झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले अब 51 हजार से अधिक हो गए हैं। यहां कोरोना संक्रमण का पहला मामला 31 मार्च 2020 को मिला था, जब मलेशियाई युवती संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद राज्य में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता गया। रविवार को 1,246 नए संक्रमित मिलने के बाद यह संख्या बढ़कर 51,063 हो गई।_
_हालांकि, इस बीच लगभग 70.86 फीसद अर्थात 36,184 मरीज स्वस्थ भी हुए। वर्तमान में 14,368 मरीज ही पॉजिटिव हैं। झारखंड में एक दिन पूर्व शनिवार को 1,774 मामले मिलने के बाद रविवार को भी 1,246 नए संक्रमितों की पहचान हुई। राहत की बात यह है कि रविवार को ही 1,854 मरीज स्वस्थ हुए। लगातार दूसरे दिन जितने नए संक्रमित मिले हैं, उससे अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। रविवार को एक बार फिर रांची में सबसे अधिक 349 नए केस मिले।_
_इसके बाद पश्चिमी सिंहभूम में 110 तथा पूर्वी सिंहभूम में भी 102 मरीजों की पहचान हुई। इसी तरह, अन्य जिलों में भी कमोबेश मरीज मिले हैं। रांची में 708 मरीज स्वस्थ भी हुए। इधर, रविवार को आठ मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें पूर्वी सिंहभूम के चार, रांची के दो तथा साहिबगंज व सरायकेला खरसावां के एक-एक मरीज शामिल हैं। अबतक राज्य में 511 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इधर राज्य में हाल के दिनों में जांच में तेजी आने के बाद कुल जांच संख्या 11 लाख से अधिक हो गई है। अबतक 11,05,764 सैंपलों की जांच हो चुकी है।_
_*झारखंड में ऐसे बढ़ा कोरोना का संक्रमण*_
*17 जुलाई :* पहला पांच हजार केस (5,110)
*29 जुलाई :* दूसरा पांच हजार केस (10,028)
*05 अगस्त :* तीसरा पांच हजार केस (15,130)
*12 अगस्त :* चौथा पांच हजार केस (20,321)
*18 अगस्त :* पांचवां पांच हजार केस (25,333)
*23 अगस्त :* छठा पांच हजार केस (30,178)
*28 अगस्त :* सातवां पांच हजार केस (35,813)
*31 अगस्त :* आठवां पांच हजार केस (41,7609)
*03 सितंबर :* नौवां पांच हजार केस (46,480)
*06 सितंबर :* दसवां पांच हजार केस (51,063)
_*यहां मिले इतने मरीज*_
_रविवार को बोकारो में 97, चतरा में 41, देवघर में 47, धनबाद में 24, दुमका में 07, पूर्वी सिंहभूम में 102, गढ़वा में 68, गिरिडीह में 39, गोड्डा में 05, गुमला में 15, हजारीबाग में 71, जामताड़ा में 13, खूंटी में 26, कोडरमा में 04, लातेहार में 14, लोहरदगा में 01, पाकुड़ में 02, पलामू में 11, रामगढ़ में 88, रांची में 349, साहिबगंज में 07, सरायकेला खरसावां में 94, सिमडेगा में 11 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 110 नए संक्रमितों की पहचान हुई।_
_*यहां इतने हुए स्वस्थ*_
_रविवार को बोकारो में 159, चतरा में 01, देवघर में 09, धनबाद में 07, दुमका में 07, पूर्वी सिंहभूम में 328, गिरिडीह में 22, गढ़वा में 46, गोड्डा में 28, हजारीबाग में 69, खूंटी में 33, कोडरमा में 59, लोहरदगा में 30, पाकुड़ में 01, पलामू में 64, रामगढ़ में 117, रांची में 708, साहिबगंज में 07, सरायकेला खरसावां में 09, सिमडेगा में 57 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 93 मरीज स्वस्थ हुए।_
कोरोना : फैक्ट फाइल
_*जिलावार सक्रिय मामले*_
बोकारो : 725
चतरा : 302
देवघर : 150
धनबाद : 547
दुमका : 210
पूर्वी सिहंभूम : 2374
गढ़वा : 267
गिरिडीह : 406
गोड्डा : 130
गुमला : 331
हजारीबाग : 764
जामताड़ा : 160
खूंटी : 314
कोडरमा : 642
लातेहार : 374
लोहरदगा : 160
पाकुड़ : 109
पलामू : 301
रामगढ़ : 778
रांची : 3643
साहिबगंज : 305
सरायकेला खरसावां : 725
सिमडेगा : 184
पश्चिमी सिंहभूम : 508
_*06 सितंबर तक स्वस्थ मरीज*_
बोकारो : 1531
चतरा : 618
देवघर : 1317
धनबाद : 2803
दुमका : 511
पूर्वी सिहंभूम : 5994
गढ़वा : 1074
गिरिडीह : 1952
गोड्डा : 788
गुमला : 694
हजारीबाग : 1371
जामताड़ा : 350
खूंटी : 597
कोडरमा : 1077
लातेहार : 714
लोहरदगा : 558
पाकुड़ : 440
पलामू : 1561
रामगढ़ : 1398
रांची : 7088
साहिबगंज : 624
सरायकेला खरसावां : 796
सिमडेगा : 926
पश्चिमी सिंहभूम : 1398
No comments:
Post a Comment