Monday, September 14, 2020

चम्पई सोरेन ने दी बड़े वाहन मालिको को दी बड़ी राहत, लॉकडाउन अवधि में टैक्स माफ...

जमशेदपुर : झारखंड के परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन ने आज वाहन चालकों को काफी राहत दी है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान वाहन मालिकों का रोड टैक्स सहित अन्य टैक्स माफ कर दिया है। इसके पीछे तर्क यह बताया जाता है कि लॉकडाउन के दौरान जिन वाहनों को नहीं चलाने का आदेश था, उन वाहनों से टैक्स वसूली अनुचित है।

इस संबंध में परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन ने आज आदेश निर्गत कर दिया है। याद रहे ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन, शिक्षित बेरोजगार मिनी बस एसोसिएशन तथा वाहन मालिकों के अनेक संगठनों ने झारखंड सरकार से लॉक डाउन की अवधि का टैक्स माफ करने की मांग की थी।

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...