Tuesday, September 29, 2020
परसुडीह क्षेत्र में तड़ीपार किया गया कुख्यात अपराधी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार पुलिस को कई मामलों में थी तलाश, पुलिस कर रही पूछताछ...
जमशेदपुर: जमशेदपुर में अपराधी इन दिनों बेखौफ घुम रहे है। मंगलवार की दोपहर परसुडीह पुलिस ने थाना क्षेत्र के परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा से लोडेड पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम अविनाश सिंह बताया जा रहा है। अविनाश परसुडीह के शराब माफिया संजीव सिंह का भतीजा है। पुलिस ने उसे तड़ीपार घोषित किया था। फिलहाल, पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार शहर में दहशत फैलाना अपराधी का मुख्य उद्देश्य रहा है। जिसके कारण जिला बदर के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिले के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि कुख्यात अपराधी अविनाश सिंह पर कई मामले दर्ज हैं जिसे उसे अवैध हथियार के साथ धर दबोचा गया है। उसके साथ उसका एक सहयोगी भी गिरफ्तार हुआ है। उन्होंने बताया कि अपराधी का मुख्य उद्देश्य है क्षेत्र में दहशत फैलाना और जिला प्रशासन के द्वारा अविनाश सिंह को जिला बदर के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है। जिसका पूर्व से ही अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मान रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए किया नामांकन दाखिल
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जमशेदपुर: आजसू युवा नेता और समाजसेवी मदन मोहन मिश्रा ने भारत की शानदार जीत पर पूरे भारतवासियों और टीम इंडिया को बधाई...
No comments:
Post a Comment