Thursday, September 24, 2020
जमशेदपुर आपूर्ति विभाग के प्रधान लिपिक के घर में दिनदहाड़े चोरी, एक लाख से ज्यादा के गहने ले उड़े चोर, पुलिस कर रही है मामले की जांच...
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय में आपूर्ति विभाग के प्रधान लिपिक संजय मुंडा के क्वार्टर में बुधवार की दोपहर चोरी कर ली गई। इसकी जानकारी संजय को तब हुई जब वे अपने कार्यालय से घर पहुंचे। उन्होंने पाया कि घर में सामान बिखरा पड़ा है और पीछे का ताला भी टूटा हुआ है। संजय ने जब घर की जांच की तो पाया कि घर से सोने की चेन, सोने की अंगूठी और चांदी का एक जोड़ा पायल गायब है। हालांकि चोर ने अलमीरा में रखें लगभग डेढ़ हजार रुपे को वहीं छोड़ दिया। इस मामले में संजय ने गुरुवार को साकची थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। संजय ने बताया कि क्वार्टर में वे और उनकी पत्नी ही रहते हैं. दो दिनों पहले पत्नी किसी काम से गम्हरिया गई हुई थी। घर पर कोई नहीं रह रहा था। बुधवार को वे काम पर गए थे। इसी दौरान चोर घर के पीछे से दीवार फांद कर अंदर घुसा और आरी ब्लेड से पीछे गेट पर लगे ताले को काटकर वहीं फेंक दिया जिसके बाद उसने घर के अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आसपास पता करने पर संजय को मालूम हुआ कि दो युवक कुछ दिनों से उसके घर के आस-पास रेकी कर रहे थे। पड़ोसियों ने एक युवक को दोपहर के वक्त घर के पीछे से भागते हुए भी देखा था। संजय ने बताया कि इलाके में पुलिस भी बहुत कम गस्ती करती है, आए दिन इलाके के क्वार्टर में चोरी की घटना होती रहती है फिलहाल पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए किया नामांकन दाखिल
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जमशेदपुर: आजसू युवा नेता और समाजसेवी मदन मोहन मिश्रा ने भारत की शानदार जीत पर पूरे भारतवासियों और टीम इंडिया को बधाई...
No comments:
Post a Comment