Wednesday, September 2, 2020
बागबेड़ा में खूनी संघर्ष जारी, युवा नेता अभिषेक आजाद गिरी पर फायरिंग, बाल बाल बचे, कल भी उनके साथी पर हुआ हमला...
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत विश्वकर्मा मंदिर के समीप युवा नेता अभिषेक आजाद गिरी पर दो अज्ञात युवकों ने गोली से फायरिंग की।जिसमें अभिषेक आजाद गिरी बाल बाल बचे। कुछ दिन पहले भी अभिषेक आजाद गिरी पर पार्षद किशोर यादव के समर्थकों ने हमला किया था। इसके बाद केस उठाने को लेकर अभिषेक के साथियों पर कल हमला किया गया था, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल थे और आज पुन: आज जमशेदपुर टाइगर क्लब के अध्यक्ष अभिषेक आजाद गिरी पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई गई। जानकारी के अनुसार अभिषेक आजाद गिरी अपने दोस्त के साथ विश्वकर्मा मंदिर डीबी रोड के सामने खड़े थे। अचानक बागबेड़ा से जुगसलाई जाने वाले रोड पर दो युवक काले रंग की पैशन गाड़ी से अचानक से कमर से बंदूक निकाली और अभिषेक आज़ाद गिरी पर फायरिंग कर दी। अभिषेक तुरंत से जमीन पर लेट गए और गोली कुछ दूरी से निकल गई। जानकारी के लिए बता दें कि अभिषेक आजाद गिरी ने कुछ दिनों पहले पार्षद किशोर यादव पर झंडे का अपमान करने के लिए माफी मांगने का ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद पार्षद ने माफी भी मांगी थी। उसके बाद पार्षद के समर्थकों ने अभिषेक आजाद गिरी पर हमला किया था। जिसमें उन्हें काफी चोट आई थी। इस मामले का केस बागबेड़ा थाना में लिखा गया था। उसके बाद केस उठाने को लेकर पुन: कल अभिषेक आजाद गिरी के दो साथियों पर पार्षद के समर्थकों ने हमला कर दिया था और आज अभिषेक आजाद गिरी पर गोली चलना प्रशासन के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए किया नामांकन दाखिल
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जमशेदपुर: आजसू युवा नेता और समाजसेवी मदन मोहन मिश्रा ने भारत की शानदार जीत पर पूरे भारतवासियों और टीम इंडिया को बधाई...
No comments:
Post a Comment