Saturday, September 5, 2020

PUB-G बैन के बाद अक्षय कुमार ने FAU-G गेम लाने का किया ऐलान, खेल से कमाई का 20% हिस्सा भारत के वीर पोर्टल को...

दिल्ली :- भारत सरकार ने हाल ही में 118 चीन ऐप्स बैन किए हैं. इनमें सबसे ज्यादा पॉपुलर रहे गेम PUBG को भी बैन कर दिया गया है. पबजी पर बैन लगने के दो दिन बाद ही अक्षय कुमार ने एक स्वदेशी मल्टीप्लेयर गेम 'फौजी' लॉन्च करने की घोषणा कर दी है. इस गेम का नाम होगा FAU-G (फौजी). यह गेम खेलने वालों को देश के जवानों के बलिदान के बारे में जानकारी देगा. यह अक्षय कुमार का पहला गेमिंग वेंचर होगा. अक्षय कुमार ने शुक्रवार शाम ट्वीट करके इस गेम का पोस्टर रिलीज किया और साथ ही इस गेम के बारे में कुछ खास बातें लोगों के साथ साझा कीं.
 
अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर मिशन को सपोर्ट करते हुए, इस एक्शन गेम को पेश करते हुए मुझे गर्व हो रहा है. निर्भीक और एकतापूर्ण गार्ड्स फौजी (Fearless And United-Guards FAU-G)." अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में बताया कि मनोरंजन के साथ-साथ लोग हमारे जवानों द्वारा किए गए बलिदानों के बारे में भी सीखेंगे.

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...