जुगसलाई थाना के एडीएम के नेतृत्व में जुगसलाई थाना में शांति समिति की बैठक की गई, सभी दुर्गा पूजा संचालको को दी गयी गाइडलाइन की जानकारी...
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत और दुर्गा पूजा के मद्देनजर जुगसलाई थाना में शांति समिति की बैठक रखी गई थी जिसका नेतृत्व एडीएम लॉ एंड ऑर्डर कर रहे थे। इस बैठक में डीएसपी लॉयन ऑर्डर, जुगसलाई थाना प्रभारी, विद्युत विभाग के एसडीओ, जुगसलाई नगर पालिका के पदाधिकारी, जुगसलाई थाना शांति समिति के सदस्य और पूजा पंडाल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर द्वारा सभी दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों को दुर्गा पूजा पंडाल बनाने का गाइडलाइन दिया गया। साथ ही दुर्गा पूजा विसर्जन से संबंधित सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया।
Comments
Post a Comment