Jharkhand : पति काे जेल से छाेड़ने का लालच देकर पत्नी के साथ घर में घुसकर किया दुष्कर्म, थाने के नाजीर के खिलाफ FIR
गुमला: सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
महिला ने केस में नाजीर को मुख्य आरोपी बनाया है। जबकि नाजिर के मित्र सफीनाज को इस मामले में उसका सहयोगी बताया है।
महिला ने दोनों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि उसके पति अभी कुछ दिन पूर्व किसी दूसरे मामले में जेल गए है। इधर थाना प्रभारी शंकर ठाकुर ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
*क्या कहती है पीड़िता*
आवेदन में महिला ने कहा कि चार माह पहले उसके पति से उसका तलाक हो गया है। तब से नाजिर अक्सर मदद करने के नाम पर घर आता था। 15 दिन पूर्व नाजिर व उसका दोस्त सफीनाज रात दस बजे घर आए और प्लास्टिक डब्बे में बंद दही मट्ठा खाने के लिए दिया। जिसे खाते ही वह सो गई।
इसके बाद सुबह उठी, तो उसे कुछ याद नहीं। मट्ठा भी गायब मिला। जिसपर उसे शक हुआ कि उपरोक्त दोनों ने उसे नशीली पदार्थ का सेवन करा दिया।
*दाेबारा घर में घुसकर किया दुष्कर्म*
इसके बाद 16 अक्टूबर की रात पुन: 11 बजे दोनों कमरे में घुस गए और अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की।
विरोध करना पर कहा मना मत करो, जेल में बंद तुम्हारे पति को छुड़वा देंगे। वह जब इस बात पर भी नहीं मानी, तो कहा कि 15 दिन पूर्व वह नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर चुके हैं। इसके बाद नाजीर ने दोस्त सफीनाज से कहा कि तुम कमरे के बाहर इंतजार करो। इसके बाद जबरन दुष्कर्म किया।
Comments
Post a Comment