Jamshedpur Times

झारखंडियों की आवाज़

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपायुक्त ने किया नमन...

जमशेदपुर: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर उपायुक्त श्री सूरज कुमार ने बिरसानगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ  ही उपायुक्त ने जिलेवासियों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी है। उपायुक्त ने कहा कि आज का दिन झारखंड राज्य एवं झारखंड वासियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आज के ही दिन सन 2000 को झारखंड अलग राज्य की स्थापना हुई थी। इस युवा राज्य को भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग तथा उनके आदर्शों को आत्मसात कर आगे ले जाने में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन प्रयासरत है। यह अवसर हमें भगवान बिरसा मुंडा को याद करने के साथ-साथ यह संकल्प लेने का भी दिन है की राज्य को अग्रणी बनाने में हम सभी अपने स्तर से भी अपना योगदान समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य को खुशहाल बनाने में सभी का सम्मिलित प्रयास जरूरी है। इस अवसर पर जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी श्री कृष्ण कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। 

Comments