Monday, November 2, 2020

टाटा समूह की कंपनियों में स्थायी नौकरी की मांग पर दुलाल करेंगे चरणबद्ध आंदोलन...

जमशेदपुर : टाटा समूह की सभी कंपनियों में सभी मूलवासियों और भूमि पुत्रों के स्थानीय नियोजन की मांग पर झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने चरणबद्ध आंदोलन का बिगुल फूंका है। यूनियन की ओर से तीन नवंबर को उप श्रमायुक्त कार्यालय, 26 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय और 14 दिसंबर को टाटा स्टील जनरल आफिस गेट पर प्रदर्शन की घोषणा की गई है। जबकि पांच जनवरी 2021 को झारखंड के मुख्यमंत्री व श्रम मंत्री से प्रतिनिधिमंडल मिलकर अपनी मांगों से अवगत कराएंगे।

शनिवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता में दुलाल भुइयां ने यह जानकारी दी। कहा, टाटा स्टील और उसकी सभी अनुषंगी इकाइयों में हम विशेषकर दलित साफ-सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों को स्थायी नियोजन के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। जिन कंपनियों में निबंधित पुत्रों, विशेषकर आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के कर्मचारियों को काम के बदले सिर्फ आश्वासन मिला है। उनके परिजनों को वॉलेंट्री सपरेशन स्कीम (वीआरएम), मेडिकल सपरेशन स्कीम (एमएसएस) और अर्ली सपरेशन स्कीम (इएसएस) ये कहते हुए दे दिया गया कि उनके बदले में उनके आश्रितों को नियोजित किया जाएगा। लेकिन, आज तक वे भी भटक रहे हैं। ऐसे सभी लोगों के लिए झारखंड मजदूर यूनियन चरणबद्ध आंदोलन करेगा। प्रेसवार्ता में निमाई मंडल, खगेन महतो, रवींद्र भट्टाचार्य, चैतन मुखी, सुरेश मुखी, राजू सामंत, कुंज विभार, मन्नू मंडल, रंजीत दास सहित अन्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...