Tuesday, December 22, 2020

राज्य के 8 IPS अफसरों की प्रोन्नति पर लगी मुहर, अखिलेश झा आईजी तो अनूप बिरथरे बनें डीआईजी

रांची : राज्य के 8 IPS अफसरों की प्रोन्नति पर मुहर लग गयी है. इनमे नवीन सिंह, अनूप बिरथरे, मयूर पटेल कन्हैया लाल, राकेश बंसल, सुनील भास्कर, अखिलेश कुमार झा, एम तमिलवानन और अनिश गुप्ता शामिल हैं. जिनमें एक IPS को ADG रैंक में एक को IG रैंक में और चार IPS को DIG रैंक में प्रोन्नति दी गयी है.   

1.  IG मानवाधिकार के पद पर पदस्थापित नवीन सिंह को ADG रैंक में प्रोन्नति दी गयी है.

2. रांची रेंज DIG के पद पर पदस्थापित अखिलेश कुमार  झा को  IG रैंक में प्रोन्नति दी गयी है.
 
3. JAP 8 के कमान्डेंट के पद पर पदस्थापित मयूर पटेल कन्हैया लाल को DIG रैंक में प्रोन्नति दी गयी है.

4. JAP 9के कमान्डेंट के पद पर पदस्थापित अनूप बिरथरे को DIG रैंक में प्रोन्नति दी गयी है.
 
5. केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए राकेश बंसल को DIG रैंक में प्रोन्नति दी गयी है.
 
6. CID एसपी के पद पर पदस्थापित सुनील भास्कर को DIG रैंक में प्रोन्नति दी गयी है.
 
7. जमशेदपुर SP के पद पर पदस्थापित एम तमिलवानन को सीनियर सिलेक्शन ग्रेडमे प्रोन्नति दी गयी है
 
8. JAP 1 के कमान्डेंट के पद पर पदस्थापित अनीश गुप्ता को सीनियर सिलेक्शन ग्रेडमे प्रोन्नति दी गयी है

No comments:

Post a Comment

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...