Wednesday, December 2, 2020
युवा छात्र नेता चंदन ठाकुर का जन्मदिन मनाने पहुंचे जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, केक खिलाकर दिया आशीर्वाद...
Jamshedpur: शहर के युवा समाजसेवी और छात्र राजनीति में अपना लोहा मनवाने वाले गोविंदपुर के निवासी चंदन ठाकुर आज अपना 24 वा जन्मदिन मना रहे हैं इस दौरान स्थानीय जुगसलाई विधायक और झारखंड सरकार के सचेतक झामुमो नेता मंगल कालिंदी उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें केक और मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस दौरान उनके आवास पर बधाइयों का तांता लगा रहा झारखंड मुक्ति मोर्चा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राजपूत पंचायत प्रभारी प्रकाश दुबे रामनवमी श्री सुनील सिंह विनय वर्मा अश्विनी कुमार भरत सिंह वीरेंद्र सिंह एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके जन्मदिन पर उन्हें सम्मानित किया और आशीर्वाद दिया। अब हम आपको वह बात बताने जा रहे हैं जो शायद ही कुछ लोगों को पता है बात उस समय की है जब किसी ने कल्पना भी नहीं क्या होगा कि मंगल कालिंदी कभी जुगसलाई से चुनाव लड़ेंगे और सिर्फ लड़ेंगे ही नहीं बल्कि जीतेंगे भी उस समय चंदन मंगल कालिंदी के साथ खड़े दिखे थे । चंदन शुरू से ही समाज के बीच समाज के लोगों के लिए समर्पित रहे चाहे वह छात्र संघ चुनाव जीतने के बाद छात्रों के बीच उनकी भूमिका रही हो या अपने बस्ती वासियों के दुख सुख में खड़े होने का बात हो चंदन हमेशा से सक्रिय रहें और चंदन के होने से विधायक मंगल कालिंदी को भी गोविंदपुर से काफी सहयोग और प्यार मिला है। हमें मिली जानकारी के अनुसार विधायक मंगल कालिंदी आज जमशेदपुर में नहीं रहेंगे ऐसी सूचना मिली थी लेकिन विधायक मंगल कालिंदी ने चंदन के जन्मदिन पर उनके घर पहुंच कर उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया और इससे उन्होंने यह दिखा दिया खींवसर विधायक नहीं बल्कि अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख दुख के साथी भी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा का जनसंपर्क अभियान तेज, क्षेत्र में दिखा उत्साह
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में उतरे मदन मोहन मिश्रा ने नामांकन के पश्च...
-
जुगसलाई (जमशेदपुर): जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच वार्ड संख्या 17 से समाजसेवा...
-
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 17 से मदन मोहन मिश्रा ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ...
-
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 17 से मजबूत दावेदा...
No comments:
Post a Comment