Jamshedpur Times

झारखंडियों की आवाज़

मॉकड्रील से शहर की सड़कों पर जाम से अस्त व्यस्त रहा आवागमन, सारी व्यवस्था देख रहे थे उपायुक्त सूरज कुमार...

जमशेदपुर : शहर में बुधवार को गैस रिसाव को लेकर मॉक ड्रील का आयोजन किया गया था। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित मॉकड्रील में टाटा स्टील एनडीआरएफ की टीम ने सहयोग किया। बिष्टूपुर के होटल जिंजर से टीएमएच अस्पताल तक सड़क का एक हिस्सा ब्लॉक किया गया था। जुगसलाई-स्टेशन मेन रोड का एक हिस्सा भी बंद कर दिया गया था। इससे आवागमन करने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।

मॉकड्रील में बड़ी संख्या में टाटा स्टील के कर्मचारी, जुस्कोकर्मी, सुरक्षा गार्ड, पुलिस बल , राज्य सरकार का अग्निशामक दस्ता आदि रो शामिल किया गया था। करीब दो घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पूरे शहर की घेराबंदी कर ली गई थी। क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

Comments