कल जुगसलाई में ट्यूबलर पोल के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, समय जानने के लिए खबर पढ़ें पूरी खबर...
जमशेदपुर: कल दिनांक 09 फरवरी 2021 दिन मंगलवार को जुगसलाई थाना क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जुगसलाई में कंपनी के द्वारा ट्यूबलर पोल का काम किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत इस्लामनगर, ईदगाह मैदान, जामा मस्जिद, स्टेशन रोड, प्रदीप चौक इत्यादि जगह पर आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी विद्युत आपूर्ति अवर मंडल द्वारा दी गई। जानकारी में यह बताया गया की सुबह 10:00 बजे से 01:00 बजे तक डिकोस्टा फीडर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा विद्युत संबंधित जानकारी या विशेष परिस्थिति में आप निम्नलिखित नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
1 विद्युत शक्ति उपकेंद्र- 9431135947
2 सहायक विद्युत अभियंता जुगसलाई-9431135926
3 कनीय विद्युत अभियंता जुगसलाई-9471597826
Comments
Post a Comment